30 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Must read

मेरापुर। थाना क्षेत्र के संकिसा बसंतपुर गांव में शनिवार देर शाम एक 19 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी रामलड़ैते की 19 वर्षीय पुत्री रुचि शनिवार देर शाम घर के कमरे में थी। कुछ देर बाद जब स्वजन कमरे में पहुंचे तो रुचि फंदे पर लटकी मिली। यह देखकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रुचि पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहनों के नाम प्रीति और रीता हैं, जबकि छोटे भाइयों के नाम गौरव और सौरभ हैं। बेटी की मौत से मां सरला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामलड़ैते खेतीबाड़ी करते हैं।
परिजनों के मुताबिक रुचि पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार के लोग भी घटना के पीछे की वजह के बारे में कुछ नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article