युवक ने कार्यालय में घुसकर की पिटाई, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर एक युवक ने रेलवे गेटमैन के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि युवक रेलवे गेटमैन के कार्यालय में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया गया कि किसी बात को लेकर गेटमैन और युवक के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने कार्यालय में पहुंचकर गेटमैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में रेलवे गेटमैन की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ करहल थाने में तहरीर दी गई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


