29 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

दिल्ली GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 5 करोड़ का माल जब्त

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार (Delhi Government) के वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग (Department) ने रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (Nizamuddin Railway Station) पर करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। जब्त खेप में लगभग 50 टन कॉपर स्क्रैप, मिश्रित स्क्रैप, कपड़े और अन्य सामान शामिल हैं। विभाग के मुताबिक, यह माल कथित तौर पर आवश्यक दस्तावेजों, जैसे इनवॉइस और ई-वे बिल, के बिना रेलवे नेटवर्क के जरिए परिवहन किया जा रहा था।

GST विभाग को सूचना मिली थी कि रेलवे के माध्यम से बिना जरूरी दस्तावेजों के माल की आवाजाही की जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर खेप की जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों को बड़ी मात्रा में स्क्रैप और अन्य सामान मिला, जिसके परिवहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, जब्त माल में करीब 25 टन कॉपर स्क्रैप शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा करीब 25 टन मिश्रित स्क्रैप, कपड़े और अन्य सामान भी बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। इस तरह कार्रवाई में जब्त कुल माल का अनुमानित मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपये है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह खेप आंध्र प्रदेश के रेणिगुंटा से रवाना हुई ट्रेन के जरिए दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची थी। GST विभाग अब माल के स्रोत, संबंधित कारोबारियों और दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि ऐसी प्रभावी व्यवस्था विकसित करना है, जिससे कारोबार पारदर्शी तरीके से हो और प्रत्येक देय कर की वसूली सुनिश्चित की जा सके। दिल्ली GST विभाग की यह कार्रवाई टैक्स चोरी और बिना दस्तावेज माल परिवहन के खिलाफ सरकार की सख्ती को दर्शाती है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article