दिल्ली-एनसीआर के आसपास संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर, सुरक्षा व्यवस्था को किया गया मजबूत
नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के आसपास के जंगलों और सुनसान इलाकों में विशेष कॉम्बिंग अभियान शुरू किया है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी घोड़ों पर सवार होकर जंगल और दुर्गम इलाकों की तलाशी ले रहे हैं। ऐसे स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है, जहां सामान्य वाहनों या पैदल पुलिस टीम के लिए पहुंचना मुश्किल होता है।
ब्रिक्स सम्मेलन में देश-विदेश के शीर्ष नेताओं और प्रतिनिधियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतना चाहतीं। दिल्ली के प्रवेश मार्गों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और कार्यक्रम से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
जंगलों में घोड़ों के जरिए कॉम्बिंग का उद्देश्य ऐसे इलाकों की भी जांच करना है, जहां संदिग्ध गतिविधियों की आशंका हो सकती है। पुलिस टीमें आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर भी नजर रख रही हैं।
ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सम्मेलन के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।


