32 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप

Must read

 

– गैस सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका
– आग वाले कोच को अन्य डिब्बों से किया गया अलग

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में अचानक जोरदार धमाके की आवाज के साथ आग लग गई, जिससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। ट्रेन के एक कोच से आग की लपटें उठती देख तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। एहतियात के तौर पर आग की चपेट में आए कोच को ट्रेन के अन्य डिब्बों से अलग कर दिया गया, ताकि आग दूसरे कोच तक न पहुंच सके।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। रेलवे और संबंधित विभागों की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर आग वाले कोच को अलग किए जाने के साथ आसपास के क्षेत्र को भी सुरक्षित किया गया।
फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। आग किन परिस्थितियों में लगी और ट्रेन के कोच में गैस सिलेंडर कैसे पहुंचा, इसकी जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article