लखनऊ: जन उद्घोष व्यापार मंडल (Jan Udghosh Vyapar Mandal) उत्तर प्रदेश (पंजी.) के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह (Devendra Pratap Singh) का जन्मदिवस सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना के साथ जयति भारत के मूक-बधिर बच्चों के बीच केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ खुशियाँ साझा की गईं तथा उन्हें स्नेह एवं अपनत्व प्रदान किया गया।
इस मौके पर देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, मेरे जन्मदिवस के अवसर पर जो स्नेह, सम्मान और अपनापन आप सभी ने दिया, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। इस बार जन्मदिन का उत्सव किसी होटल या हॉल में नहीं, बल्कि जयति भारत संस्था, सहारा स्टेट, जानकीपुरम, लखनऊ में विशेष बच्चों के बीच मनाया गया। यह मेरे जीवन का सबसे यादगार जन्मदिन रहा। बच्चों की निश्छल मुस्कान, उनका आशीर्वाद और स्टाफ का समर्पण देखकर मन भाव-विभोर हो गया।

इसके आगे उन्होंने कहा, जन उद्घोष व्यापार मंडल (उ० प्र०) के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं व्यापारी भाइयों का, जिन्होंने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएँ देकर, केक लाकर और उपस्थित होकर मेरा हौसला बढ़ाया। आप सभी व्यापारी भाई ही मेरी ताकत हैं। जयति भारत संस्था के सभी सम्मानित स्टाफ, शिक्षकगण एवं प्रभावशाली समूह (Influencers Group) के सभी सदस्यों का, जिन्होंने इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दिया। आपका समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है। उन सभी विशेष बच्चों का, जिनके साथ समय बिताकर मुझे सच्ची खुशी का एहसास हुआ। आप सभी के आशीर्वाद से ही मुझे सेवा का मार्ग मिलता है।

जन्मदिवस के कार्यक्रम में जन उद्घोष व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री श्री विनोद कुमार सिंह जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार सिंह जी, प्रदेशमंत्री श्री आर के सिंह चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार मौर्या”बब्लू मौर्या” जिला महामंत्री श्री विनय सिंह जी,जिला मंत्री श्री दीपेंद्र मणि सिंह जी,महानगर अध्यक्ष श्री विपिन सिंह, महानगर उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह जानकीपुरम अध्यक्ष श्री मनीष थापा जी महामंत्री रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष सचान , जानकीपुरम विस्तार महामंत्री श्री दिवाकर पाण्डेय जी सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी भाई उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने देवेन्द्र प्रताप सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ खुशियाँ साझा कर जन्मदिवस मनाना समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है।


