28 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

गंगा कटरी में बाढ़ पीड़ितों की मदद को पहुंचे सपा नेता, लंच पैकेट बांटकर साझा किया दुख-दर्द

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। गंगा कटरी क्षेत्र में जारी बाढ़ के बीच पीड़ित परिवारों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना और भूख से परेशान परिवारों को लंच पैकेट वितरित किए।
सपा प्रतिनिधिमंडल ने शमशाबाद के ढाईघाट क्षेत्र के समेचीपुर चितार, शरीफपुर छाछनी और गुटेटी दक्षिण गांवों का दौरा किया। बाढ़ का पानी घरों में घुसने के कारण कई परिवारों के सामने भोजन की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है।
पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार, प्रभावित लोगों तक प्रशासन की मदद पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच पा रही है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए पक्के मकानों की व्यवस्था की जाए तथा उन्हें सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर पुनर्वासित किया जाए, ताकि हर वर्ष आने वाली बाढ़ से उन्हें राहत मिल सके।
इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष रमजान मंसूरी, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आनंद यादव, हरिओम यादव, अनिल यादव, अंकेश कुमार, महफूज खान, दीपक यादव, धनीराम राजपूत, ग्राम प्रधान गुटेटी दक्षिण रामपाल यादव, ग्राम प्रधान लहरा रजाकुलीपुर अतुल यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article