31 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

कनोडिया इंटर कॉलेज की प्रवक्ता इंद्रा राठौर का निधन

Must read

 

फर्रुखाबाद। कनोडिया इंटर कॉलेज की अर्थशास्त्र प्रवक्ता इंद्रा राठौर का गुरुवार देर रात निधन हो गया। 56 वर्षीय इंद्रा राठौर की काफी समय से बीमारी के चलते लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंद्रा राठौर फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के तलैया लेन की रहने वाली थीं और कनोडिया इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार थीं और परिवार लगातार उनका उपचार करा रहा था। गुरुवार रात अचानक हालत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मौत की सूचना के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की ओर से आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। मृतका के बेटे राजा ने बताया कि परिवार पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता है।

इंद्रा राठौर के परिवार में बेटा राजा और बेटी यशी राठौर हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। शिक्षिका के निधन की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article