28 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 24 घंटे में प्रभावितों को मुआवजा देने के निर्देश

Must read

 

सभी अधिकारी फील्ड में उतरें, जनहानि-पशुहानि और आर्थिक नुकसान का तत्काल लें संज्ञान

लखनऊ। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बारिश के कारण हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी फील्ड में निकलकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करें और जमीनी स्थिति का जायजा लें। जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर तत्काल प्रभावी इंतजाम किए जाएं।
उन्होंने कहा कि बारिश के कारण यदि किसी परिवार को नुकसान हुआ है तो उसके मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर 24 घंटे के भीतर मुआवजा एवं अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए। जहां पानी जमा होने से आवागमन या जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था की जाए।
प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक संसाधन और राहत दल उपलब्ध रहें। प्रभावित लोगों को समय पर मदद मिले और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राहत और बचाव कार्यों में संवेदनशीलता के साथ तेजी दिखाई जाए तथा बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों में आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article