28 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज अहम बैठक, सीएम योगी समेत वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे शामिल

Must read

 

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लेंगे बैठक, शाम 7 बजे शुरू होगी बैठक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज शाम 7 बजे एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत कई प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।
बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों, आगामी गतिविधियों और विभिन्न अभियानों की तैयारियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में होने वाली बैठक को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के चलते बैठक पर राजनीतिक गलियारों की भी नजर रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article