मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम मॉडल शंकरपुर निवासी देवेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर निजी नलकूप से कैविल और स्टाटर चोरी होने की शिकायत की है।
तहरीर के अनुसार, 7 सितंबर 2026 की बीती रात अज्ञात चोर छत के रास्ते नलकूप के अंदर दाखिल हुए और करीब 30 मीटर कैविल तथा स्टाटर चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मालिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


