29 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

पोषण माह का शुभारंभ, स्वस्थ मां-बच्चे से स्वस्थ राष्ट्र का संदेश

Must read

 

फर्रुखाबाद। जिले में बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। रुहेलखंड इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, वाराणसी से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद में देखा गया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। कार्यक्रम के तहत पोषण जागरूकता बढ़ाने के लिए पोषण रैली, गृह भ्रमण, पोषण मेला, हाट बाजार, एनीमिया शिविर, योग सत्र, पौधरोपण और महिला स्वयं सहायता समूहों की बैठक समेत विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी।

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण माह को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला विकास अधिकारी एसएनके तिवारी ने कार्यकत्रियों को निर्धारित मानकों के अनुसार केंद्र संचालन, समयबद्ध कार्यों और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने कार्यकत्रियों से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर जोर दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने नवीन रेसिपी आधारित पोषाहार के प्रचार-प्रसार और उससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के पोषण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा तथा अभिभावक बैठकों के महत्व की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के सीखने और विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन गतिविधियां कराने पर जोर दिया।

सक्षम आंगनबाड़ी अभियान के तहत छह वर्ष तक के बच्चों का ई-कवच पोर्टल पर पंजीकरण कराने, आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पोषण अभियान को जनभागीदारी से ही प्रभावी बनाया जा सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article