मोहम्मदाबाद।
मोहम्मदाबाद जहानगंज रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय से करीब 300 मीटर दूरी पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने एंबुलेंस को सूचना दी, काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। घायल की हालत बिगड़ती देख डायल 112 के सिपाही सागर हुसैन व होमगार्ड आकाश वर्मा ने घायल मानवता का परिचय देते उसे ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम जिठौली निवासी दिवारीलाल का 28 वर्षीय पुत्र रंजीत बाइक से अपनी ससुराल सोमवार को नगला चके गया था आज 4 बजे बाइक से अपने गाओ जा रहा था। जवाहर नवोदय विद्यालय के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा।
सूचना मिलने पर डायल 112 के सिपाही सागर हुसैन मौके पर पहुंचे रंजीत के सर में खून बहने से सागर ने अपना अंगौछा उसके सर में बांध दिया। एंबुलेंस के लिए इंतजार किया। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर डायल 112 का सिपाही सागर हुसैन ने घायल को ई-रिक्शा से सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचाया। यहां डॉक्टर सन्नी मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया।
सूचना पर थाना कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक भी मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन सीएचसी पहुंच गए।


