29 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

सुमित्तापुर में प्लाटिंग को लेकर दो पक्ष भिड़े, पंचायत सहायक से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान

Must read

कमालगंज: थाना क्षेत्र कमालगंज की खुदागंज चौकी क्षेत्र के गांव सुमित्तापुर में आवासीय कॉलोनी के लिए जमीन काटने के मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी को लेकर गांव के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।

पीड़ित पक्ष के अनुसार पंचायत सहायक सचिन पुत्र मनोज कुमार के साथ मारपीट की गई है। दूसरे पक्ष के रूप में शिवरतन और जितेंद्र पुत्र पारसराम का नाम सामने आ रहा है।

बताया जा रहा है कि गांव में कॉलोनी काटने के विषय पर पहले दोनों पक्षों में बहस हुई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पंचायत सहायक सचिन का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में ग्राम प्रधान के पुत्र द्वारा भी उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। सचिन ने स्पष्ट किया है कि उनका काम पंचायत से जुड़े दस्तावेज और अन्य सहायक कार्यों का है, कॉलोनी आवंटित करना या प्लॉट काटना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। यह कार्य ग्राम प्रधान और खंड विकास अधिकारी स्तर से होता है। इसी गलतफहमी के चलते विवाद हुआ।

मामले की सूचना पंचायत सहायक ने खुदागंज चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर तलब कर पूछताछ की। शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 151 सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस हस्तक्षेप के बाद अब स्थिति सामान्य है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले को बड़ा होने से रोक लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाया गया है और दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article