29 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

भूसा भरे कमरे में युवती ने गमछे से फांसी लगाकर दी जान

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो
थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव महरुपुर बीजल निवासी करीब 20 वर्षीय सौम्या ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भूसा भरे कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।बताया गया कि सौम्या बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और सागर सिंह सोमवती डिग्री कॉलेज, हर्ष नगर बहोरीकपुर में पढ़ाई कर रही थी। सौम्या के पिता का नाम तेज सिंह और मां का नाम नीलम है।वह दो बहनों में शामिल थी। परिवार में एक भाई अनुरुद्ध भी है।घटना की सूचना मिलने पर थाना जहानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article