लखनऊ: जन उद्घोष व्यापार मंडल (Jan Udghosh Vyapar Mandal) उत्तर प्रदेश (पंजी.) के प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार सिंह (Vinod Kumar Singh) का जन्मदिवस सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना के साथ जयति भारत के मूक-बधिर बच्चों के बीच केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ खुशियाँ साझा की गईं तथा उन्हें स्नेह एवं अपनत्व प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जन उद्घोष व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष मंगल प्रसाद वर्मा, जिला अध्यक्ष नवीन सिंह, दीपेंद्र मणि सिंह, स्वप्निल मिश्रा, दिवाकर पाण्डेय सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी भाई उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने श्री विनोद कुमार सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ खुशियाँ साझा कर जन्मदिवस मनाना समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है।


