28 C
Lucknow
Monday, September 7, 2026

श्रृंगीरामपुर हाल्ट पर अब नहीं लगानी पड़ेगी छलांग, ऊंचा हो रहा है प्लेटफॉर्म

Must read

आठ ट्रेनों से जुड़े हजारों दैनिक यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग पर शुरू हुआ काम

कमालगंज: कानपुर-कासगंज रेल रूट के छोटे से लेकिन बेहद व्यस्त स्टेशन श्रृंगीरामपुर हाल्ट पर आखिरकार यात्रियों के पैरों को राहत मिलने जा रही है। रेलवे ने यहां के नीचा प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया है।

अभी तक यहां प्लेटफॉर्म की ऊंचाई ट्रेन के फर्श से काफी कम होने के कारण रोजाना का सफर एक संघर्ष बन जाता था। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और गोद में बच्चे लिए यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने और उतरने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। कई बार फिसलने और गिरने का खतरा भी बना रहता था।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस हाल्ट पर अभी 8 सवारी गाड़ियों का ठहराव है। इन्हीं ट्रेनों से रजीपुर और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग कानपुर, कासगंज, फर्रुखाबाद समेत अन्य शहरों में नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए आते-जाते हैं। हर दिन सैकड़ों की संख्या में यात्री यहां पहुंचते हैं, इसलिए इस सुधार का सीधा फायदा हजारों लोगों को मिलेगा।

स्थानीय लोगों में इस काम को लेकर खुशी है। रजीपुर निवासी प्रमोद कुमार दुबे का कहना है कि यह मांग बहुत पुरानी थी। उनका मानना है कि प्लेटफॉर्म ऊंचा होने से सिर्फ चढ़ना-उतरना आसान नहीं होगा, बल्कि सुरक्षा भी बढ़ेगी और स्टेशन का स्वरूप भी बेहतर दिखेगा। काम पूरा होते ही श्रृंगीरामपुर हाल्ट पर सफर का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article