मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हू पट्टिया निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर परचून के खोखे का ताला तोड़कर सामान चोरी करने का आरोप लगाया है।
सुनील कुमार के अनुसार, वह बीती रात करीब 11 बजे अपना परचून का खोखा बंद कर घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो खोखे का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। पीड़ित ने आसपास जानकारी करने के बाद गांव के ही एक व्यक्ति पर करीब पांच हजार रुपये का सामान चोरी करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उपनिरीक्षक अशोक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खोखे का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये का सामान चोरी करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी


