28 C
Lucknow
Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने खोला सुविधाओं का पिटारा

Must read

 

शिक्षकों ने बैंक की आत्मीयता, सम्मान और त्वरित सेवाओं की सराहना की

फर्रुखाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय फर्रुखाबाद में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ उनके लिए बैंक की ओर से उपलब्ध विशेष वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षिका श्रीमती भारती मिश्रा ने की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सर्वेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं बैंक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत क्षेत्रीय प्रबंधक मधुसूदन लाल श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के साथ अपने लंबे जुड़ाव और अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बैंक की ओर से शिक्षक समुदाय को मिलने वाला सम्मान, प्राथमिकता और आत्मीय व्यवहार इसे अलग पहचान देता है। शिक्षकों ने बैंक की त्वरित वित्तीय सेवाओं, पारदर्शी कार्यप्रणाली और ग्राहक की जरूरत के अनुरूप समाधान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की सराहना की।
कई शिक्षकों ने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कठिन वित्तीय परिस्थितियों और आपात जरूरतों के समय बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग किया। शिक्षकों ने घर बैठे बैंकिंग सेवा, त्वरित ऋण स्वीकृति और सरल बैंकिंग सुविधाओं को विशेष रूप से उपयोगी बताया।
क्षेत्रीय प्रबंधक मधुसूदन लाल श्रीवास्तव ने शिक्षकों के लिए उपलब्ध विशेष वेतनभोगी बचत खाता योजना की जानकारी देते हुए इसे सुविधाओं का पिटारा बताया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत खाताधारकों को 10 लाख रुपये का निःशुल्क टर्म लाइफ इंश्योरेंस तथा 110 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध है।
इसके अलावा गृह ऋण, कार ऋण और व्यक्तिगत ऋण के प्रसंस्करण शुल्क पर 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। शिक्षकों को कार, आवास, व्यक्तिगत और शिक्षा ऋण आकर्षक एवं कम ब्याज दरों पर उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई।
उन्होंने बताया कि छात्राओं के लिए शिक्षा ऋण पर 0.50 प्रतिशत की विशेष ब्याज दर में छूट दी जाती है। साथ ही लॉकर शुल्क पर 100 प्रतिशत छूट, डेबिट कार्ड पर शून्य शुल्क तथा चेक क्लियरिंग, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी सेवाओं पर भी शून्य शुल्क की सुविधा उपलब्ध है।
समारोह में राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों तथा शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक परिवार की ओर से शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित शिक्षकों ने बैंक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बैंक और शिक्षक समुदाय के बीच विश्वास एवं आत्मीयता का रिश्ता और मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक मधुसूदन लाल श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शन करते हैं और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक उनके विश्वास एवं सम्मान को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article