30 C
Lucknow
Friday, September 4, 2026

बहू ने सास और ननद से की मारपीट, मामला थाने पहुंचा

Must read

 

रक्षाबंधन पर ससुराल आई थी ननद, कहासुनी के बाद मायके पक्ष के लोगों को बुलाने का आरोप; दोनों पक्ष थाने पहुंचे

संवाददाता, अमृतपुर

थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव कुंडरा में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक महिला ने अपनी सास और ननद के साथ मारपीट कर दी। विवाद बढ़ने के बाद महिला द्वारा अपने मायके पक्ष के लोगों को फोन कर बुलाने की बात सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। मामले में पुलिस ने महिला के बहनोई और साले को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है।

जानकारी के अनुसार, गांव कुंडरा निवासी सचिन की पत्नी शिवानी का किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि परिवार में ससुर के अपनी समधन से फोन पर बातचीत करने को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि परिवार के सदस्यों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई।

बताया गया कि रक्षाबंधन के अवसर पर खुशी अपने ससुराल से मायके आई हुई थी। विवाद की जानकारी होने पर वह बीच-बचाव करने पहुंची। खुशी का आरोप है कि इसी दौरान शिवानी ने उसके हाथ में दांत से काट लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया।

खुशी के मुताबिक, विवाद के दौरान शिवानी ने फोन कर अपने मायके पक्ष के दो भाइयों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि उनके पहुंचने के बाद सास और ननद के साथ मारपीट की गई। खुशी ने अपने भाई रामकुमार पर भी उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोग चांद नगला, जिला हरदोई के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाए। सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के बहनोई और साले को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article