28 C
Lucknow
Friday, September 4, 2026

ड्यूटी पर जा रहे PRD जवान की बाइक में ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, घायल

Must read

 

सड़क पर गिरकर हुए गंभीर घायल, हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार

कायमगंज/फर्रुखाबाद

मेरापुर थाना क्षेत्र के खलवारा गांव निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार, जो पीआरडी जवान हैं, शुक्रवार को ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा अचरा मार्ग पर लुधइया चौराहे के पास हुआ। तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार की शुक्रवार को अलीगंज मार्ग स्थित ब्राहिमपुर बॉर्डर पर ड्यूटी लगी थी। वह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह अचरा मार्ग पर लुधइया चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि विनोद कुमार बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पीआरडी जवान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया।
साथी जवान और परिजन पहुंचे अस्पताल
विनोद कुमार के घायल होने की सूचना मिलते ही ब्लॉक कमांडर रमाकांत, अमित कुमार सहित उनके परिजन और साथी जवान अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया। परिजन और साथी जवान लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि विनोद कुमार को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ई-रिक्शा चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से रिक्शा समेत फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ई-रिक्शा काफी तेज रफ्तार में आ रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article