27 C
Lucknow
Thursday, September 3, 2026

अखिलेश से बंद कमरे में डेढ़ घंटे मिले रांका, बाहर निकलने पर बोलने से किया इनकार

Must read

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने गुरुवार को लखनऊ में बंद कमरे में मुलाकात की। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय में हुई बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। मुलाकात के बाद रांका बिना पत्रकारों से बातचीत किए रवाना हो गए।

बैठक के कारणों को लेकर समाजवादी पार्टी या कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। हालांकि माना जा रहा है कि दोनों के बीच छात्रों, शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

20 जुलाई को दिल्ली में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में सपा सांसद डिंपल यादव समेत कई सांसद शामिल हुए थे। वहीं राजस्थान के बगरू में 21 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर हुए कथित हमले की अखिलेश यादव ने भी निंदा की थी।

अखिलेश और रांका की अचानक हुई लंबी मुलाकात के बाद साझा आंदोलन और नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों पक्षों ने बैठक के एजेंडे और आगे की रणनीति पर अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article