29 C
Lucknow
Friday, August 28, 2026

लखनऊ: आरक्षी नवीन चौधरी ने चेन स्नैचर को दबोचा, आरोपी ने बचने के लिए चेहरे पर किया हमला

Must read

लखनऊ: रक्षाबंधन के अवसर पर लखनऊ (Lucknow) के मड़ियांव ढाल पर ड्यूटी में तैनात यातायात आरक्षी नवीन चौधरी (Constable Naveen Chaudhary) ने चेन स्नैचिंग कर भाग रहे आरोपी को साहसपूर्वक पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी ने बचने के प्रयास में पत्थर से आरक्षी के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक पर चोट लगी और रक्तस्राव हुआ। घायल होने के बावजूद आरक्षी ने आरोपी को नहीं छोड़ा और उसे थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

आरक्षी नवीन चौधरी का हिम सिटी हॉस्पिटल में उपचार किया गया, जहां नाक पर दो टांके लगाए गए। उनकी हालत अब सामान्य है। अदम्य साहस और कर्तव्यपरायणता के लिए पुलिस आयुक्त ने उन्हें ₹10,000 का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है। साथ ही कमेंडेशन डिस्क के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article