30 C
Lucknow
Friday, August 28, 2026

अयोध्या में रक्षाबंधन का उल्लास, श्रीराम-कृष्ण वाली राखियों की बढ़ी मांग

Must read

 

बाजारों में सजी रंग-बिरंगी राखियां, धार्मिक राखियां बनीं बहनों की पहली पसंद

अयोध्या। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन आज पूरे देश के साथ अयोध्या में भी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर शहर के बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल नजर आ रही है। बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए तरह-तरह की राखियां खरीद रही हैं।
अयोध्या की धार्मिक पहचान का असर राखियों पर भी दिखाई दे रहा है। बाजारों में श्रीराम की तस्वीर वाली राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन राखियों को खरीदने के लिए बहनों में खास उत्साह नजर आ रहा है।
श्रीराम के साथ-साथ भगवान कृष्ण की तस्वीर और धार्मिक प्रतीकों वाली राखियों की भी बाजार में अच्छी मांग है। इसके अलावा बच्चों के लिए कार्टून, रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां भी उपलब्ध हैं।
राखी की दुकानों पर सुबह से ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। दुकानदारों के अनुसार इस बार धार्मिक भावनाओं से जुड़ी राखियों को लोग विशेष पसंद कर रहे हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लेकर उन्हें उपहार देंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article