28 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

9वीं राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतिक सम्मेलन मे अमित शाह करेंगे शिरकत

Must read

 

आतंकवाद से लेकर साइबर चुनौतियों पर मंथन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन के लिए 24 और 25 अगस्त को नई दिल्ली में 9वीं नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजीज (NSS) कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मेलन में शामिल होंगे। दो दिवसीय सम्मेलन हाइब्रिड प्रारूप में होगा, जिसमें देशभर के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बलों के 850 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा के सामने उभर रही चुनौतियों, आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, तकनीक के दुरुपयोग और साइबर अपराध जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।

सम्मेलन के पहले दिन देश विरोधी ताकतों की भूमिका, मादक पदार्थों की तस्करी, एन्क्रिप्टेड ऐप के अवैध इस्तेमाल और भीड़ प्रबंधन में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर चर्चा होगी। दूसरे दिन नागरिक उड्डयन एवं बंदरगाहों की सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद और आतंकवाद से निपटने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह वार्षिक सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2016 में दिए निर्देशों के तहत आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुभवों को राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में शामिल करना और मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना है। सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा नई तकनीकों के प्रभावी इस्तेमाल पर भी सुझाव सामने आने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article