28 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

जापान में भूकंप के दो बड़े झटके, 40 से अधिक घायल, होक्काइडो में 6.0 तीव्रता के झटके से दहशत

Must read

 

टोक्यो। जापान में रविवार को कुछ ही घंटों के अंतराल में भूकंप के दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। पहले पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 40 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इसके बाद उत्तरी होक्काइडो क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। लगातार आए झटकों से कई इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक होक्काइडो में आए भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 40 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले इबाराकी प्रीफेक्चर में 68 किलोमीटर की गहराई पर 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसके झटके राजधानी टोक्यो समेत जापान के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

भूकंप के कारण टोक्यो के कोटो वार्ड में पानी की पाइपलाइन फट गई और कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। कई स्थानों पर लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

भूकंप के बाद रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा। जेआर ईस्ट और क्षेत्रीय ट्रेन संचालकों ने एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी, जबकि कुछ एक्सप्रेस सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने स्थिति की समीक्षा और राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में आपात प्रतिक्रिया कार्यबल गठित किया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में और झटके आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article