24.5 C
Lucknow
Wednesday, October 14, 2026

युवक ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया

Must read

मोहम्मदाबाद। कस्बे के आजाद नगर निवासी सोनेलाल के पुत्र प्रमोद कश्यप ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रमोद कश्यप ने तहरीर में बताया कि वह पुरानी बैंक ऑफ इंडिया के सामने बर्फ की ठेली लगाए था। रविवार रात करीब 8:30 बजे सुनील पुत्र कामता प्रसाद तथा रितिक और रिसू पुत्रगण सुनील कुमार, निवासी जवाहर नगर, वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके भाई आकाश के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article