नवाबगंज। इस मामले में पुलिस की सूचना पर रविवार करीब ढाई बजे फॉरेंसिक टीम नवाबगंज थाने पहुंची। टीम ने थाने पहुंचकर युवक से आवश्यक सैंपल लिए। इसके बाद पुलिस ने युवक को नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. गौरव राजपूत ने युवक का डाक्टरी परीक्षण किया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


