31 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 24-25 अगस्त को लखनऊ में, जेन-जी से करेंगे संवाद

Must read

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम, अधिकारियों को भी संबोधित करेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

यूथ इंडिया संवाददाता, लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 24 और 25 अगस्त को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक और संवाद करेंगे। इसके साथ ही युवाओं, विशेष रूप से जेन-जी से भी संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा। यहां वह अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता और चुनाव प्रबंधन से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंग। दौरे के दौरान ज्ञानेश कुमार जेन-जी के युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। इस संवाद का उद्देश्य युवा मतदाताओं के विचार, उनकी अपेक्षाओं और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उनकी समझ को जानना माना जा रहा है। युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर रहेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राज्य के निर्वाचन तंत्र से जुड़े अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें चुनावी तैयारियों, मतदाता सूची, निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने तथा युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

दो दिवसीय लखनऊ दौरे को लेकर संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 24 और 25 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ-साथ जेन-जी की भागीदारी भी प्रमुख आकर्षण रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article