30 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

प्रसाद बांटने को लेकर पण्डावाग में चली चप्पलें, हुई जमकर मारपीट

Must read

आरती के बाद शिव दरबार में गूंजती रहीं गालियां

यूथ इंडिया, फर्रुखाबाद
पांडवेश्वर नाथ मंदिर पण्डावाग में शुक्रवार शाम आरती के बाद प्रसाद वितरण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मंदिर परिसर ही मारपीट का अखाड़ा बन गया। जिस स्थान पर कुछ देर पहले तक हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे, वहीं विवाद के दौरान अभद्र गालियों की आवाजें सुनाई देने लगीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच प्रसाद बांटने को लेकर प्रथ चौरसिया नामक युवक की कुछ लोगों से प्रसाद वितरण को लेकर काह सुनी हुई। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि जो लोग प्रतिदिन प्रसाद वितरण करते थे उन लोगों से प्रसाद बाटने को लेकर कहा कि आाज से प्रसाद मैं बांटूंगा, मना करने पर लोगों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जबाब समने से भी आया और मंदिर के प्रांगण में हीं मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां गूंजने लगीं मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। कुछ भक्तों ने बीच-बचाव का प्रयास किया।
मामले की सूचना पर मंदिर में तैनात पुलिस ने स्थिति संभाली और मारपीट के आरोप में प्रथम चौरसिया व दो अन्य को हिरासत में ले लिया।
शिव के दरबार में हुई इस घटना ने मंदिर की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर विवाद और मारपीट की घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। पुलिस की तत्परता से मामला बड़ा रूप लेने से पहले नियंत्रित हो गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article