23.9 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

लूट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस समेत 1.03 लाख रुपये बरामद

Must read

 

मोहम्मदाबाद। 30 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को मोहम्मदाबाद पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की रकम में से 1,03,490 रुपये, घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को थाना मोहम्मदाबाद में 30 लाख रुपये की लूट के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में प्रकाश में आए आरोपी शिव कुमार, विशाल उर्फ सीटू और उमेश उर्फ ततैया, निवासी ग्राम कल्हौर पछाह, थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी को 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 24 लाख रुपये बरामद हुए थे। इसके बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस के मुताबिक, मामले में वांछित चौथा आरोपी कुंवर बहादुर सिंह उर्फ सोनू (28) निवासी कल्हौर पछाह, थाना घिरोर, मैनपुरी फरार था। पुलिस ने शुक्रवार 21 अगस्त को करीब तीन बजे बेवर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल तिराहे के पास दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1,03,490 रुपये नकद, एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article