30 C
Lucknow
Wednesday, August 19, 2026

श्रीनगर दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राजदूत, सर्जियो गोर का CM उमर से मुलाकात के बाद बड़ा बयान, ‘J&K भारत का अहम अंग’

Must read

श्रीनगर: भारत में अमेरिकी राजदूत (US Ambassador) सर्जियो गोर पहली बार श्रीनगर दौरे पर पहुंचे। राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। भारत की लंबे समय से चली आ रही स्थिति पर अमेरिकी दूत का यह बयान काफी मजबूत समर्थन माना जा रहा है।

पहली बार जम्मू-कश्मीर आए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर इस जगह को देखकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग और विकास के मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद गोर ने कहा, ‘कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा है।’ उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है, मैं यहां पहली बार आया हूं, यह जगह बहुत खूबसूरत है। आर्टिकल 370 हटने और हालिया सुरक्षा घटनाओं के बाद किसी अमेरिकी राजदूत का यह पहला कश्मीर दौरा है।

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद सर्जियो गोर ने मीडिया से बातचीत में कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का अहम अंग है। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। सर्जियो गोर ने बताया कि इस बैठक का मुख्य केंद्र कश्मीर के विकास से जुड़े मुद्दे और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब PoK में पाकिस्तानी सेना आम नागरिकों का नरसंहार कर रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा श्रीनगर में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करना उनके लिए बेहद सुखद रहा।

अमेरिकी राजदूत का यह दौरा कूटनीतिक रूप से बेहद खास माना जा रहा है। पिछले पंद्रह से अधिक सालों में यह पहला मौका है जब किसी सेवारत अमेरिकी राजदूत और जम्मू-कश्मीर के किसी मुख्यमंत्री के बीच सीधी बैठक हुई है। इसके अलावा साल 2018 के बाद यह किसी अमेरिकी राजदूत का पहला स्वतंत्र कश्मीर दौरा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article