33 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

तीन क्षेत्राधिकारियों के तबादले

Must read

– कायमगंज, अमृतपुर और मोहम्मदाबाद सर्किल के सीओ बदले

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके तहत कायमगंज, अमृतपुर और मोहम्मदाबाद सर्किल के क्षेत्राधिकारियों का तबादला किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार कायमगंज के क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी को अमृतपुर सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अमृतपुर के क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह का स्थानांतरण मोहम्मदाबाद सर्किल में किया गया है।
इसी क्रम में मोहम्मदाबाद के क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा को कायमगंज सर्किल का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।
तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article