मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्योता के ग्राम जमुनापुर में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल से अज्ञात चोर समर, समर के पाइप, विद्युत केबल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। ग्राम प्रधान सावित्री देवी और सचिन व शिवपाल सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।
तहरीर के अनुसार जमुनापुर में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी दौरान वहां से समर, पाइप, विद्युत केबल और अंत्येष्टि स्थल से संबंधित अन्य सामान चोरी हो गया। घटना की जानकारी होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


