फर्रुखाबाद। विश्व हिंदू महासंघ एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का महापर्व शहर के पटेल पार्क पुलिस चौकी के पास राजीव अग्रवाल के मकान पर हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेमी नागरिकों के साथ विभिन्न जाति-धर्म के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। देश के महान क्रांतिकारी अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित राम नारायण आजाद जी के पौत्र बॉबी दुबे ने ध्वजारोहण किया राष्ट्रगान के दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल तिरंगे और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने जाति, धर्म एवं आपसी भेदभाव को भुलाकर एकजुट होकर भारत माता एवं वंदे मातरम् के जयघोष लगाए और स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए हमारे पूर्वजों एवं वीर क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखना और उनके आदर्शों पर चलना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विश्व हिंदू महासंघ एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देता है। हमें महान क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में बॉबी दुबे, रितेश शुक्ला, राजीव अग्रवाल, उमाशंकर गुप्ता एवं अनुराग दुबे पत्रकार सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के जिला अध्यक्ष रितेश शुक्ला, प्रमुख बॉबी दुबे, राकेश सारस्वत, जिला महामंत्री अरविंद शुक्ला एवं चंद्र प्रकाश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
पत्रकारों में अनुराग दुबे, मनीष श्रीवास्तव, राहुल कठेरिया, अमित जोशी, निशान दीक्षित, अनुज कुमार, बलवीर कुशवाहा, उमाशंकर गुप्ता, अनुराग यादव, सत्यम मिश्रा, ध्रुव शर्मा, अरुण दिवाकर, रैना कुशवाहा, रवि प्रताप बाथम एवं अमित गुप्ता सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
विश्व हिंदू महासंघ की मातृशक्ति से कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री सहित भास्कर अग्निहोत्री, मोहित दीक्षित, श्याम राठौर, दिव्यांशु मिश्रा, राहुल शाक्य, हर्षित मिश्रा, डॉ. अंकुर दुबे, हर्षित अवस्थी, डॉ. अजय यादव बाजपेई, सचिन गुप्ता, अमित गुप्ता, दुर्गेश अग्रवाल, श्याम कुमार राठौर, रोहिताश राजपूत, नितिन राजपूत, दीपक सिंह राठौड़, नितिन गुप्ता, राहुल गुप्ता, गोविंद त्रिवेदी, रवि चौहान, ईशू शुक्ला, गोविंद अवस्थी, मनमोहन शुक्ला, नरेंद्र, अमित गुप्ता श्रीवास्तव एवं अमन चौधरी समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन संरक्षक राजीव अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। सभी पदाधिकारियों, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


