– चेयरमैन व सभासदों ने फीता काट कर किया शुभारंभ
गुरसहायगंज, कन्नौज। नगर पंचायत तालग्राम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा कराए गए शहीद स्मारक के जीणोंद्वार का फीता काट कर शुभारंभ कराया गया। चेयरमैन मोहसिन खान, शासन द्वारा नामित सभासद सुभाष गुप्ता, सभासद उमेश चंद्र, जयश्री देवी, अतुल गुप्ता, बहार, राजेश शर्मा, नरेंद्र शाक्य, पंकज ठाकुर, डॉ. अजीत यादव, अरशद खान, कादिर मंसूरी, राशिद अंसारी, जीतू प्रजापति, अमित राठौर आदि की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद देशभक्ति एवं हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान इरशाद, शिवनाथ यादव, सर्वेश वर्मा, वरिष्ठ लिपिक दीपक सविता, नितेश सिंह, अनुज कुमार, हिमांशु, गोकरन, नरेंद्र सिंह, सर्वेश, आमिर, रोहित, सफाई नायक संतराम, सुभाष, अमन कुमार, वीरेंद्र कुमार, आदि कर्मी रहे।
नगर पंचायत तालग्राम ने कराया शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार


