30 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

नवाबगंज पुलिस ने गाजियाबाद से एक माह से लापता 11 माह के बच्चे को बरामद किया

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज पुलिस ने गाजियाबाद से एक माह से लापता 11 माह के बच्चे को बरामद कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और चाइल्ड हेल्पलाइन की मौजूदगी में बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया।

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने करीब दो वर्ष पूर्व पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम विवाह किया था। महिला के अनुसार, शादी के बाद उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। करीब दो माह पहले मारपीट की घटना के बाद वह अपने मायके चली गई थी।

इसी दौरान, परिवार की सहमति से उसके 11 माह के बेटे को गाजियाबाद निवासी एक महिला को सौंप दिया गया था। बताया गया कि यह कदम महिला की दूसरी शादी की बात कहते हुए उठाया गया था और इसके लिए लिखापढ़ी भी की गई थी।

बाद में महिला की अपने पति से दोबारा बातचीत शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह महिला अपने पति के साथ नवाबगंज थाने पहुंची और अपनी मां पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में महिला की मां ने पुलिस को बताया कि बच्चा उसकी बेटी की सहमति से ही गाजियाबाद निवासी महिला को लिखापढ़ी के बाद दिया गया था। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को दी और गाजियाबाद निवासी महिला से फोन पर संपर्क किया।

पुलिस के निर्देश पर गाजियाबाद निवासी महिला बच्चे को लेकर नवाबगंज थाने पहुंची। यहां चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर डॉ. रीना दुबे की मौजूदगी में पुलिस ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवाबगंज पुलिस ने 11 माह के बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article