30 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

कांवड़ के लिए जल लेने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Must read

मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर अलावलपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने रविवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कांवड़िए को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर सन्नी मिश्रा की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।

मैनपुरी जनपद के कुसमरा निवासी सुरेंद्र बाबू का पुत्र वीर सिंह बाइक से कांवड़ के लिए फर्रुखाबाद गंगाजल लेने जा रहा था। इसी दौरान अलावलपुर के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 108 को दी, जिसके बाद घायल वीर सिंह को सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचाया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article