30 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

17 अगस्त को उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

Must read

 

फर्रुखाबाद। प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा के अवसर पर 17 अगस्त को प्रातः 10 बजे लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका फर्रुखाबाद जनपद में विधानसभा क्षेत्रवार सजीव प्रसारण किया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित होगा और संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

फर्रुखाबाद विधानसभा का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में होगा। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। भोजपुर विधानसभा में विकासखंड कमालगंज के सभागार कक्ष, अमृतपुर विधानसभा में विकासखंड राजेपुर के सभागार कक्ष तथा कायमगंज विधानसभा में विकासखंड कायमगंज के सभागार कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर कार्यक्रम का समय प्रातः 10 बजे निर्धारित है।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से न्यूनतम 100 से 150 उचित दर विक्रेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आमंत्रित विक्रेताओं में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम स्थलों पर उचित दर विक्रेताओं एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विधानसभा स्तर पर चिन्हित कार्यक्रम स्थलों पर एलईडी/टीवी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण से संबंधित बैनर भी लगाए जाएंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा संबंधित उचित दर विक्रेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उनके नाम, पिता का नाम एवं पते सहित विवरण प्राप्त कर लिया गया है। लाभार्थियों के आवागमन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं जिला पूर्ति अधिकारी को शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article