28 C
Lucknow
Friday, August 14, 2026

महिला ने बेटी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 30 दिनों बाद खुली पोल

Must read

रायबरेली: रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना (Harchandpur Police Station) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बराईन गांव में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने अपनी बेटी (daughter) के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड का खुलासा लगभग एक महीने बाद तब हुआ, जब पुलिस ने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक गड्ढे से मानव कंकाल बरामद किया। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराईन गांव में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। शुरुआती दौर में किसी को इस शातिर साजिश की भनक नहीं लगी, लेकिन समय बीतने के साथ जब सुराग मिलने लगे, तो जांच के दायरे में घर के ही लोग आ गए। पुलिस और स्थानीय खुफिया तंत्र की छानबीन में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपनी ही बेटी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था, पारिवारिक कलह के चलते इस साजिश को रचा गया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

हत्या की इस घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे में दफना दिया था। लगभग 30 दिन बीत जाने के बाद जब मामले की परते खुलनी शुरू हुईं, तो निशानदेही के आधार पर उसी गड्ढे से कंकाल बरामद किया गया। फॉरेंसिक टीम और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की पत्नी और बेटी को अपनी हिरासत में ले लिया है। दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस हत्या के पीछे आखिर मुख्य वजह क्या थी और इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article