30 C
Lucknow
Sunday, August 9, 2026

27 किलो चांदी लूट का बड़ा खुलासा, लगभग 7 किलो चांदी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकि की तलाश तेज

Must read

वाराणसी: वाराणसी पुलिस (Varanasi Police) को 27 किलो से ज्यादा चांदी की लूट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। रविवार को चौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झारखंड के लातेहार निवासी 24 वर्षीय प्रशांत जेवियर तिर्की को गिरफ्तार (arrested) किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का संबंध कथित ईरानी गैंग से है, उसके पास से लूटी गई 7 चांदी की बटिया बरामद हुई हैं, जिनका वजन करीब 6 किलो 950 ग्राम है।

बता दें कि लूट 17 जुलाई को उस समय हुई थी, जब हेमा ज्वेलर्स, सुड़िया का कर्मचारी 27 किलो 327 ग्राम चांदी की 26 बटिया लेकर महालक्ष्मी ज्वेलर्स, रेशम कटरा जा रहा था। गोविंदपुरा मोड़ के पास बदमाशों ने कर्मचारी को घेर लिया और चांदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई स्तर पर जांच शुरू की थी। चौक पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को प्रशान्त के बारे में अहम सुराग मिले, इसके बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई।

पुलिस के मुताबिक, सूचना पुख्ता होने के बाद टीम ने 9 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे इंग्लिशिया लाइन के मालगोदाम क्षेत्र में घेराबंदी कर प्रशान्त को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चांदी की सात बटिया बरामद हुईं। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती लूटी गई बाकी चांदी की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचना है। 26 बटियों में से सात बटिया बरामद हुई हैं। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाकी चांदी कहां गई और लूट की साजिश में कितने लोग शामिल थे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article