– हेल्पलाइन नंबर व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
गुरसहायगंज, कन्नौज। ब्लॉक तालग्राम के ग्राम तेराजाकेट नवादा स्थित महर्षि निशंक इंटर कॉलेज में शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने कॉलेज की बालिकाओं को एकत्रित कर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। महिला पुलिस ने छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा ऑपरेशन कवच के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में निडर होकर पुलिस की सहायता ले सकें। महिलाओं एवं छात्राओं के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओंकृजैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महिला रात्रि एस्कॉर्ट सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने उपस्थित छात्राओं व महिलाओं को जागरूक करते हुए पंपलेट का भी वितरण किया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल सीमा भदौरिया, शिवानी राजपूत, चंचल, गीतेश, मनीषा, साझी तिवारी, सोनम, प्रवेश कुमारी आदि मौजूद रहें।
छात्राओं को जानकारी देकर बताए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबर व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी


