भोपाल: उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन (UP Congress organization) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया सह प्रभारी नियुक्त किया है।
इसी फेरबदल के तहत मध्य प्रदेश के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं नीलांशु चतुर्वेदी और सत्यनारायण पटेल को उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। ये दोनों नेता लंबे समय से यूपी में संगठन विस्तार और रणनीतिक गतिविधियों के संचालन के लिए सह प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।


