28.1 C
Lucknow
Thursday, August 6, 2026

पीजीआई क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, नकली लेबल और QR कोड के साथ अंग्रेजी शराब बरामद

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के पीजीआई क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वृंदावन योजना के सेक्टर-10 स्थित एक मकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और नकली पैकेजिंग सामग्री बरामद की।

छापेमारी के दौरान टीम को शराब की बोतलों पर लगे नकली QR कोड, फर्जी ब्रांड लेबल और नकली ढक्कन मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इनका इस्तेमाल ब्रांडेड शराब के नाम पर अवैध कारोबार चलाने के लिए किया जा रहा था।

संयुक्त टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस और आबकारी विभाग मामले की गहन जांच में जुटे हैं। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि नकली शराब और पैकेजिंग सामग्री का नेटवर्क कितना बड़ा है तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article