लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान में चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, देर रात दो नकाबपोश चोर दुकान का शटर काटकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सायरन की आवाज सुनते ही दोनों घबरा गए और मौके से भागने लगे।
भागने के दौरान एक चोर दुकान के बाहर लगी जंजीर में फंसकर सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन वह संभलकर अपने साथी के साथ फरार होने में सफल रहा। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है।
सूचना मिलने पर गोमती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


