27.8 C
Lucknow
Wednesday, August 5, 2026

सपा का पहला टिकट हुआ घोषित, अयोध्या से पवन पांडे होंगे उम्मीदवार

Must read

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने बुधवार को लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की जयंती पर एक सभा से बड़ा ऐलान किया हैं। उन्होंने कहा हैं कि अयोध्या सदर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर पवन पांडे (Pawan Pandey) चुनाव लड़ेंगे ब्राह्मण सभा में अखिलेश ने कहा कि पवन पांडे अयोध्या से इस बार चुनाव जीतने जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव 2027 के मद्देनजर पहली बार किसी सीट से किसी उम्मीदवार का सार्वजनिक तौर पर नाम लिया हैं। पवन पांडे 2012 से इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं 2017 और 2022 में उन्हें यहां से हार मिली थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र ने अपने पूरे जीवन में बिना भेदभाव के समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए गए, लेकिन कई जगह प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद पार्टी का अभियान नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी PDA को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके लिए PDA का मतलब पीड़ित है, जितनी पीड़ा दोगे, PDA उतना मजबूत होगा।

अखिलेश यादव ने राम मंदिर के दान पात्र में कथित चोरी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि यह महापाप है, चोरी पकड़े जाने पर छोटे कर्मचारियों को जिम्मेदार बताया, जबकि मामला कहीं बड़ा है. .उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम बीजेपी को इसके लिए माफ नहीं करेंगे।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article