31.4 C
Lucknow
Sunday, August 2, 2026

सावन में श्रृंगीरामपुर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, प्रशासन ने परखी व्यवस्थाएं

Must read

कमालगंज: कमालगंज थाना क्षेत्र श्रृंगीरामपुर में पावन सावन माह के पवित्र अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र श्रृंगीरामपुर में कांवड़ भरने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही गंगा तट पर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु कांवड़ भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते दिखे।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आज श्रृंगीरामपुर तीर्थ क्षेत्र में कांवड़ भरने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए एडिशनल एसपी फतेहगढ़ श्री गिरीश कुमार सिंह और एडीएम श्री अरुण कुमार ने औचक निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का भ्रमण कर घाटों की स्थिति, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौजूद कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में एडीओ कोऑपरेटिव योगेन्द्र प्रताप सिंह और सहायक राजस्व निरीक्षक राम प्रताप सिंह को मेला क्षेत्र में गंगा किनारे श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से गंगा जी की धारा में एक नाव तैनात करने के निर्देश दिए गए।अधिकारी गण पुलिस व्यवस्था से संतुष्ट दिखे ।
इस दौरान थाना प्रभारी कमालगंज राम सहाय मय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस बल द्वारा घाट पर लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालुओं को सुगमता से कांवड़ भरने में कोई असुविधा न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article