कमालगंज: चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कमालगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ताजियादार और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में अपराध निरीक्षक विकास सिंह ने चेहल्लुम पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने ताजियादारों से अपील की कि ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और ताजिये केवल प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्ग से ही निकाले जाएं। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए गए और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके उपरांत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) संदीप कुमार गौतम ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर वारिश पठान, तरीक और आशु सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कमालगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित


