34 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

गोसाईगंज के मीसा फीडर पर अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, ग्रामीणों में नाराजगी

Must read

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज क्षेत्र स्थित मीसा फीडर से जुड़े इलाकों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दर्जनों गांवों में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। बिजली न रहने के कारण पानी की मोटरें नहीं चल पा रहीं, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग उपभोक्ता अधिकारों और निर्धारित आपूर्ति मानकों की अनदेखी कर रहा है। उनका कहना है कि न तो कटौती की पूर्व सूचना दी जाती है और न ही बिजली बहाल होने का समय बताया जाता है।
क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग से अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने, नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में समय से सूचना देने की मांग की है।
फिलहाल बिजली विभाग की ओर से अघोषित कटौती के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article