33.1 C
Lucknow
Thursday, July 30, 2026

वसई में 7 अगस्त को सजेगा कजरी महोत्सव, अयोध्या की संजोली पाण्डेय बिखेरेंगी लोक संगीत का जादू

Must read

 

वसई। सावन की फुहारों के बीच उत्तर भारतीय लोक संस्कृति और कजरी गायन की मधुर परंपरा को जीवंत करने के उद्देश्य से संस्कार भारती प्रतिष्ठान व अभियान (पंजीकृत) द्वारा 7 अगस्त 2026 को वसई में भव्य कजरी महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। “सावन की रिमझिम में लोकगीतों की बहार” विषय पर आधारित इस सांस्कृतिक आयोजन में अयोध्या की सुप्रसिद्ध लोक गायिका संजोली पाण्डेय अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को कजरी और सावन के लोकगीतों की रसधारा में सराबोर करेंगी।
संस्था के सचिव एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अखिलेश ज. मिश्रा ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य उत्तर भारतीय लोक संगीत और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा सावन की पारंपरिक लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा करेंगे। वहीं नालासोपारा विधानसभा के आमदार राजन नाईक सम्माननीय अतिथि के रूप में तथा आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव सिंह मिश्रा होंगे।
आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्टी अशोक भाटिया, महेंद्र जोशी, रीता शुक्ला और रामनारायण तिवारी सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन समिति का कहना है कि यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
7 अगस्त (शुक्रवार) को सायं 5:30 बजे से रात 9:15 बजे तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम रीजेंसी बैंक्वेट्स, गायत्री प्लाजा, फायर ब्रिगेड के सामने, वसई-नालासोपारा लिंक रोड, वसई (पूर्व) में होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों और लोक संगीत प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article